![]() |
| फाईल फोटो |
पठानकोट : सर्दी और गहरी धुंध के साथ सीमा पर बीएसएफ से साथ-साथ सरहदी पुलिस की सिरदर्दी भी बढ़ गई है। धुंध सीमापार की आंशंका को लेकर जहां बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवान चौकन्ने हैं वहीं पठनाकोट पुलिस भी सीमवार्ती क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चला रखी है। वीरवार को तड़के शुरू हुआ यह अभियान बाद दोपहर तीन बजे तक जारी रहा।
सर्च अभियान के दौरान पठानकोट पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के कुछ लोगों से भी पूछताछ की। इसके साथ ही शहर और गांवों घूम कर शॉल और ड्राइफ्रूट्स बेचने वाली कश्मीर युवकों व व्यारियों से पूछताछ की जा रही है। जिला पुलिस ने डीएसपी सिटी राजेंद्र मन्हास और डीएपी देहाती सुलखन सिंह के साथ गांव नौशहरा नलबंदा, कोठी पंडितां, डेहरीवाला, सरना, बहलोलपुर किला जमालपुर सहित अन्य सीमावर्ती गांवों सर्च ऑपरेशन चलाया।
