- पकड़ी गई महिलाओं से चार चाकू, 90 किलो मांस और 11 जिंदा पशु बरामद
- आजमगढ़ जिले के गांव नियाऊज में पुलिस ने छापेमारी कर आरोपितों को किया काबू, गांव में हंगामा
आजमगढ़ : पशुतस्करों पर आजमगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक समुदाय विशेष की चार महिलओं को गिरफ्तार कर उनके पास पशु वध में प्रयुक्त किए जाने वाले चाकू सहित अन्य हथियार बरामद किए है। गांव वासियों ने पुलिस की इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया, जिससे पुलिस को निपटने में काफी मसक्कत करनी पड़ी।
मामले के अनुसार मुखबीर की सूचना पर जिले की फूलपुर कोतवाली पुलिस ने नियाऊज गांव निवासी एक व्यक्ति के घर छापा मारकर चार महिला पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। जबकि उनके तीन साथ मौके से फरार हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तलाशी के दौरान से 90 किलो प्रतिबंधित मांस, दो चापड़, चार चाकू, दो ठीहा, दो तराजू, 11 जीवित पशु और कई पशुओं की खाल बरामद हुई। एसपी ग्रामीण के मुताबिक सभी पेशेवर पशु तस्कर हैं। इनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह मुताबिक गिरफ्तार महिला पशु तस्करों की पहचान जुलेखा पत्नी इरशाद, लाडो पत्नी शाहनवाज, फरहद और रहमत के रूप में हुई है। सभी आरोपी नियाऊज गांव के निवासी हैं।
