- परसा-तिराहीपुर मार्ग पर अतौली के पास सोमवार देर शाम हुआ हादसा
- बाराचवर पॉवरस्टेशन से कीटनाशक की सप्लाई देकर सिउरीअमहट जा रहा था दवा सप्लायर हरिंदर यादव
- नोनहरा के बरखापुर गांव का रहने वाला था 40 वर्षीय दवा सप्लायर,
![]() |
| बाराचवर पुलिस चौकी पडा शव व मामले की जांच करती पुलिस। |
रजनीश कुमार मिश्र, बाराचवर (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र बरेसर के अंर्तगत अतौली गांव के पास परसा तिराहीपुर मार्ग पर दो मोटरसाइकिल के आमने सामने की भिड़ंत मे एक युवक की मौत हो गई । मृतक की पहचान हरेन्द्र यादव उम्र 40 थाना नोनहरा बरखापुर के रुप मे हुई है ।
प्राप्त सूचना के मुताबिक हरेन्द्र यादव किटनाशक दवा सपलायर था । जो बाराचवर पावरहाउस के पास एक बिजभंडार पर किटनासक दवा देकर सिउरीअमहट की तरफ जा रहा था कि तभी अतौली गांव के पास सामने से आरहे एक कथित नबालिग ने सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे हरेन्द्र यादव के मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गये। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हरेन्द्र यादव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचवर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्र मारने वाला नबालिग मौके से फरार हो गया । बताया जा रहा है कि उसे हल्की चोट आई है ।
राहगीर ने पुलिस के साथ ही 108 नंबर एंबुलेंस को दी सूचना
इस घटना की जानकारी किसी राहगीर ने सुचना पुलिस के साथ ही 108 नं: एंबुलेंस को भी दी। सुचना मिलते ही एक सो आठ कि एमंबुलेन्स मौके पर पहुंच गई। और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बाराचवर लेकर चली आई। जहां चिकित्सकों ने परिक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध मे बरेसर थानाध्यक्ष राजाराम ने बताया की मृतक के परीजनों को घटना की जानकारी दे दिया गया है । परीजनो के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जायेगा । वहीं थानाध्यक्ष राजाराम कनौजिया ने बताया की नबालिग युवक कि पहचान अतौली निवासी चौहान के रूप में हुई है जिसके खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया है।
![]() |
| पुलिस चौकी बाराचवर में खड़ी दुर्घनाग्रस्त बाइक। |
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित के पास न तो ड्राइविंग लाइसें है और ना ही हेलमेट था। उन्होंने बताया कि आरोपित के खिलाफ नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
कर लिया गया है ।पुलिस ने बताया की परीजनों के आने के बाद तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।


