तरनतारन : दिल दहला देने वाली यह घटना पंजाब के तरनतारन जिले में समाने आई है। यहां घर से दिल्ली जाने के लिए निकले एक 27 वर्षिय युवक को कुछ दरिंदों ने जिंदा जला दिया है।
लोगों ने जिले के गांव किरतोवाल के पास सड़क किनारे जला हुआ शव देख इसकी सूचना पुलिस को दी। जहां जला हुआ शव पड़ा था वहीं युवक की कार भी खड़ी थी।
मौके पर पहुंचे एसपीडी जगजीत सिंह वालिया ने मृतक की पहचान अनूप सिंह निवासी गेट हकीमा जिला अमृतसर के रूप में बताई।
मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा देर रात घर से दिल्ली जाने के लिए निकला था।
