 |
| प्रतिकात्मक फोटो। |
कुल्लू (हिमाचल)- जिले के बंजार में पुलिस ने एक कार से 61 किलो 800 ग्राम अफीम के पौधे बरामद किए हैं। हलांकि आरोपी मौके से फरार हो गए है। पुलिस के मुताबकि आरोपी कार पर नकली नंबर प्लेट लगा कर अफीम के पौधों की तस्करी कर रहे थे। जिला पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान जब कार को रोक कर तलाशी ली तो उसमें बोरे बंद अफीम के पौधे मिले। इस बीच कार सवार दोनो आरोपी पुलिस का चकमा दे कर फरार हो गए।
एसएचओ नरेश चंद ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि तस्करी के लिए प्रयुक्त किया जा रहा वाहन पंजाब का है। जबकि, इसपर तस्करों ने हरियाणा की नंबर लगा रहा था।