![]() |
| पाकिस्तान स्थित श्री कटास राज मंदिर और झील। |
द झरोखा न्यूज, यमुनानगर (हरियाणा) : विदेश मंत्रालय की ओर से पाकिस्तान स्थित महाभारत कालीन श्री कटास राज तीर्थ यात्रा को मंजूरी मिल गई है। इसके तहत 200 हिंदू तीर्थी यात्री पाकिस्तान जा सकते हैं। यह जानकारी केंद्री सनातन धर्म सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रताप बजाज ने दी।
उन्होंने बताया कि भारतीय विदेश मंत्रायल ने यात्रा पर जाने वाले श्रऋालुओं की सूची पाकिसन दूतावास नई दिल्ली को वीजा लगवाने के लिए भेज दी है। बजाज ने बताया कि यह यात्रा 13 दिसंबर से 19 दिसंबर 2019 तक होगी।
![]() |
| श्रीीसनातन धर्म सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रताप बजाज। |
सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि यह यात्रा वर्ष में दो बार जाती है। लेकिन, इसी साल महाशिवरात्रि भारत सरकार की ओर से श्री कटास राज तीर्थ यात्रियों को पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान स्थित कटास राज जाने वाले तीर्थ यात्री सनातन धर्म सभा के फोन न: 931521595 पर संपर्क कर सकते हैं।

