फिरोजपुर : जिले के तलवंडी भाई रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव का पंचनामा करवा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। थाना जीआरपी प्रभारी सुखदेव सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। हलांकि यह घटना करीब चार दिन पुरानी है। लेकिन शव की शिनाख्त आज तक नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों से शव का शिनाख्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।