गाजीपुर :जिले के मरदह ब्‍लॉक अंतर्गत रानीपुर ग्राम पंचायत में रिलायंस फाउंडेशन और कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा विश्व मृदा दिवस के अवसर पर  मिट्टी परीक्षण पर प्रशिक्षण और प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  जिसमें गांव के किसानों ने भाग लिया तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के मृदा वैज्ञानिक डॉक्टर धमेंद्र सिंह के द्वारा  मिट्टी से संबंधित समस्याओं तथा उसके उपचार के लिए सलाह प्रदान की गई। इस कार्यक्रम के दौरान रिलायंस फाउंडेशन के प्रतिनिधि एवं रामबचन, अखिलेश, पिन्टू, राहुल व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे इसके अतिरिक्त रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 419 88 00 की जानकारी किसानों को दी गई।