स्रोत सोशल साइट़स

पटना : बिहार की राजनीति में बहुत बड़े चहरे और पूर्व मुख्‍य मंत्री लालू प्रसाद यादव की पारिवारी लड़ाई अहम मोड़ पर पहुंच गई है। 
राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव अपनी पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय को गुजारा भत्‍ता देंगे। पति-पत्‍नी के बीच की लड़ाई यानी तलाक के मामले की सुनवाई मंगलवार को पटना के पारिवारिक अदालत में हुई। इस दौरान कोर्ट ने तेजप्रताप यादव को आदेश दिया कि वह अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को गुजारा भत्ता दें।
 गुजारा भत्ता के रूप 22 हजार रुपये प्रति महीने देने होंगे। इसके अतिरिक्त तेजप्रताप को ऐश्वर्या राय को मुकदमा लड़ने का खर्च भी वहन करना होगा और उन्हें अलग से दो लाख रुपए देने होंगे। यानी अब पति के पैसे ही पत्‍नी ऐश्‍वर्या मुकदमा लड़ेंगी।