![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो। स्रोत सोश/ |
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और इसी सप्ताह जिंदा जला दी गई दुष्कर्म पीडि़ता का मामला अभी गर्म ही है। इसी बीच दुष्कर्म की कोशिश का एक मामला और सामने आया है। इस घटना में कोई और नहीं बल्कि पीडि़ता का अपना खुद का रिश्तेदार ही शामिल है।
यह ताजा मामला जिले के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां गूंगी-बहरी महिला के साथ उसके दूर के रिश्तेदार ने ही दुष्कर्म का प्रयास किया है। पीड़िता के शोर मचाने पर उसके भाई ने आरोपी को पकड़ कर पहले पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। डीएम और एसपी ने कोतवाली पहुंच कर पीडि़ता के परिजनों और आरोपी से पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय मूकबधिर युवती चार साल से पति से अलग अपने मायके में रह रही है। सोमवार सुबह उसका दूर का रिश्तेदार महिला के पड़ो में स्थित अपने नाना के घर आया था। सोमवार रात करीब 9 बजे वह नशे की हालत में महिला के घर में घुस गया और दुष्कर्म का प्रयास किया।
इसी बीच डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय व एसपी विक्रांतवीर अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कोतवाली पहुंचे और दोनों पक्षों से पूछताछ की।
कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
