![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो। |
नारायणपुर (छत्तीसगढ़) : यहां पर तैनात आईटीबीपी के जवानों की आपस में हुई गोली बारी में पांच जवानों के मौत की सूचना है। बताया जा रहा है कि इस अप्रत्याशित घटना में तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
समाचार पत्रों के मुताबिक बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि जिले के गांव कडेनार में स्थित आइटीबीपी के 45 वीं बटालियन के शिविर में जवानों के बीच गोलीबारी हुई है। उन्होंने कहा कि घायलों को भर्ती करवाया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
