![]() |
| प्रतिकात्म स्रोत सोस |
दुर्ग (छत्तीसगढ़) : मुंबई से आई एक नर्तकी से सामुहिक दुष्कर्म के आरोप में दुर्ग पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। हलांकि यह घटना चार दिसंबर की बताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिले के कुम्हारी क्षेत्र के अहिवारा मार्ग पर चार दिसंबर को 27 वर्षीय युवती से दुष्कर्म चार युवकों ने सामुहिक दुष्कर्म किया था। आरोपितों की पहचान कमलेश, राज, कबीर और सोनू कुमार के रूप में बताई जा रही है। इनमें में से पुलिस ने कमलेश और राज को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि भिलाई में एक शादी समारोह में नाचने के लिए मुंबई से नर्तकी बुलाई गई थी। वह सोनू कुमार के बुलावे पर यहां पहुंची थी। तीन दिसंबर को समारोह खत्म होने के बाद युवती को चार दिसंबर को वापस मुंबई लौटना था। लेकिन चार दिसम्बर को युवती को रायपुर पहुंचाने के बहाने तीनों आरोपियों ने उससे अहिवारा मार्ग पर ले जा कर दुष्कर्म किया।
