मुक्तसर : सोमवार शाम हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा शहर हिल गया। यहां गैंगस्टरों में एक गैंगस्टर की गोली मार हत्या कर दी। जबकि, उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से जख्मी है। बताया जा रहा है कि हमलावारों ने गैंगस्र मनप्रीत सिंह मन्ना के जिम से बाहर निकलते ही उसपर ताबड़तोड 18 गोलियां बरसाई। हत्या के पीछे मुखबिरी का शक जताया जा रहा है। मामले के अनुसार मलोट के वार्ड नंबर 19 का निवासी मनप्रीत मन्ना (35) अपने साथी जैकी के साथ स्काई मॉल स्थित जिम से शाम साढ़े छह बजे बाहर निकला। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अमनदीप सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर राजू भिसोड़ी ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के फेसबुक पेज पर पोस्ट कर यह हत्या करने की बात कही है।
