गाजीपुर - जिले के सादात क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय में मध्याहन (मिड डे मील) भोजन के बाद पांच बच्चों की तबियत अचानक खराब हो गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बच्चों के परिजनों ने इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से की। जांच में पता चला कि बुधवार को 140 बच्चों को खिचड़ी और दूध दिया गया था।
इसमें कक्षा एक के पांच बच्चे जब अपने घर गए तो उन्हें उल्टी एवं दस्त होने लगी। फिलहाल सभी बच्चे ठीक बताए जा रहे हैं। शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापिका सत्यभामा दीक्षित को सतर्कता बरतने की चेतावनी दी है।