![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो। स्रोत सोशल साइट़स |
देहरादून : युवती से दुष्कर्म और वीडियोक्लिप तैयार कर ब्लैकमेल करने के आरोप में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश भट्ट के खिलाफ थाना कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मुकेश महिला की आर्थिक कमजोरी का फायदा उठा अपनी घिनौनी हरकत को अंजाम देता रहा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में रामपुर रोड क्षेत्र निवासी महिला ने 2017 में मुकेश भट्ट से संपर्क किया। आर्थिक मदद के बाद धीरे-धीरे महिला से नजदीकी बढ़ने पर आरोपी ने उससे अवैध संबंध बनाए और वीडियो क्लिप तैयार कर ली। महिला का आरोप है कि मुकेश उसे बार-बार धमकी देकर बुलाता था। महिला को उसने 27 नवंबर को धमकी दी कि यदि वह नहीं आएगी तो वीडियो रिकार्डिंग उसके पति को दिखा देगा। अंत में परेशान हो कर महिला ने कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करवा दिया।
