प्रतिकात्‍म फोटो: स्रोत सोशल साइट़स

जालौन : कहते हैं इस्‍लाम में दहेज हराम है, यहां एक विवाहिता ने अपने शौहर के खिलाफ दहेज उत्‍पीड़न का केस दर्ज क्‍या करवा दिया। उसके उसके शौहर ने उसे मारपीट कर तीन तलाक दे घर से निकाल दिया। इसके बाद विवाहिता ने थाने पहुंच तीन तलाक देने और मारपीट का केस दर्ज करवा दिया। यह मामाला जिले के ग्राम सोंधी के मजरा वीरसिंह नगर का बताया जा रहा है। पुलिस को दी शिकायत में  अंगूरी खातून ने बतायाकि  दिसंबर 2017 में उसका निकाह ग्राम काली डाढ़ी गलौली निवासी रहमान के साथ हुआ था। विवाह के बाद ही पति व ससुराल वाले दहेज के लिए उसे परेशान करते थे। अंत में थक हार कर उसने गत 24 नवंबर को थाने में शिकायत की और मायके चली गई। पुलिस ने रविवार को उसके पति व ससुर को पकड़ कर थाने ले आई जहां पर समझौता के बाद दोनों को छोड़ दिया गया, लेकिन जैसे ही वह घर पहुंची तो शिकायत से नाराज पति ने उसे तीन तलाक  बोलते हुए घर से निकाल दिया।