![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो। |
बाराचवर, ग़ाज़ीपुर। थाना क्षेत्र करीमुद्दीनपुर के ताजपुर डेहमा (ताजपुर) में तेज रफ्तार एंबुजेंस की चपेट में आने से 61 साल के एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान निहालपुर गांव निवासी बच्चन यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात ताजपुर के पास एम्बुलेंस के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया थात्र गंभीरहालत में उसे सिविल अस्पताल गाजीपुर लगाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान वद्ध ने सोमवार को दम तोड. दिया।
