सिरमौर, (हिमाचल प्रदेश) : इसे कहते हैं कब क्‍या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसी ही एक प्रत्‍याशित घटना  जिले के  कमरऊ में घटी है। घर से बारात निकल रही थी कि अचानक मकान का छज्‍जा गिर पड़ा। इस हादसे में जहां एक महिला की मौत हो गई, वहीं छह से अधिक लोगों के जख्‍मी होने की सूचना है। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि लोग एग जर्जर मकान की छत पर बारात देखने के लिए बैठे थे कि अचानक यह हादसा हो गया।