प्रतिकात्‍मक फोटो।
कपूरथला (पंजाब) : इसे कहते हैं होनी। या फिर नीयति का खेल, जिसे टाला नहीं जा सकता। ऐसी घटना पंजाब के कपूरथला जिले में देखने को मिली। हुआ यूं कि एक पिता ने बड़े चाव से बिटिया की शादी करके उसकी डोली विदा किया। लेकिन कुछ ही देर में बाबुल भी दुनिया छोड़ चला। 
बताया जा रहा है कि बेटी की शादी की रस्में पूरी करके पिता अपनी कार में ड्राइवर व रिश्तेदारों के साथ घर के लिए निकला। जैसे ही उसकी  कार मेन रोड पर चढ़ी, तभी आगे से आ रही बस से कार टकराकर  सड़क किनारे एक पेड़ से जा भिडी। हादसे में पिता समेत चार लोग जख्मी हो गए। गंभीर रूप से घायल पिता को अस्‍पताल ले जाया गया जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव मुरार निवासी 60 वर्षीय अमरजीत कुमार के रूप में हुई है।  इस घटना की क्षेत्र में काफी चर्चा है।