चंदौली - जिले के सोनवार ग्राम पंचायत  नौगढ़ ब्लॉक चंदौली जिले में रिलायंस फाउंडेशन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया तथा ग्रामीणों जिसमे ग्रामीणों का शुगर  तथा बीपी की जांच की गई और उनकी समस्याओं के अनुसार दवा वितरण की गई इस मौके पर डॉ गंगाराम भारती और उनकी टीम उपस्थित रहे। इस कैम्प के द्वारा 105 लोगों का जांच तथा दवाएं वितरित की गई।
इसके अतिरिक्त किसानों को रिलायंस फाउंडेशन के प्रतिनिधि द्वारा किसानों के लिए संचालित टोल फ्री हेल्पलाइन सेवाकी भी जानकारी दी गई जिस पर कृषक भाई समय-समय पर अपनी कृषि पशुपालन एवं मौसम से संबंधित जानकारी ले सकते ।