लुधियाना : शिवपुरी रोड स्थित काली माता मंदिर में जेठे शनिवार को विशाल लंगर लगाया गया। जिसमें सर्वप्रथम पंडित कृष्ण कुमार शास्त्री ने काली माता की विधि विधान से पूजा करवाई। उसके बाद मुख्य यजमान शिवसेना के राजीव टंडन से काली माता को भोग लगवाया। उसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर राजीव टंडन, संदीप थापर गोरा, महेश दत्त शर्मा प्रधान युवा भाजपा मोर्चा लुधियाना, रणधीर विग, राजकुमार शर्मा, यशपाल शर्मा, पंडित राम जी, पप्पू शुक्ला, सच्चु सिंह आदि लोगों ने अपना सहयोग दिया।
