अलीगढ़ : जिले के चंदौस गांव दरिंदों का एक घिलौना चेहरा सामने आया है। हैवानों ने पहले घर में घुस कर एक युवती से सामूहिक दुष्‍कर्म किया। इसके बाद उसे जिंदा जला दिया।  आसपास के लोग युवती को गंभीर स्थिति में अस्‍पताल ले एग जहां उसकी मौत हो गई।  बताया जा रहा हे घटना के तीन बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कसे दर्ज कर लिया उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।  बताया जा रहा है जिस समय यह घटना हुई उस समय युवती की मां खेतों में काम करने गई थी। आरोपियों की पहचान इसी गांव के दो युवक अजय और मनीष के रूप में हुई है।