![]() |
| प्रतिकात्म फोटो/ स्रोत : सोशल साइट्स |
मेरठ : जिले के थाना क्षेत्र परीक्षितगढ़ में एक ऐसी घटना हुई जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया। हुआ यूंकि गांव दुर्वेशपुर निवासी एक युवती शादी के बाद अपने पति संग ससुराल जा रही थी कि उसे मवाना के पास कुछ पुलिस कर्मी दिखें , जिन्हे देखते ही दुल्हन बचाओ बचाओ कर शोर मचाने लगी। विवाहिता की आवाज सुन पुलिस कर्मियों ने दूल्हे की गाड़ी रुकवा ली और दूल्हा-दुल्हन सहित उनके रिश्तेदारों को थाने आ गई। यहां युवती ने बताया कि उसका दूसरे गांव के एक युवक से प्रेम संबंध और वह उसकी साथ रहना चाहती। इसकी जानकारी उसके परिजनों को थी, लेकिन उन्होंने जबरन गांव कुन्हैड़ा निवासी युवक से उसका विवाह कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामला पेंचिदा है। परिजनों से बातचीत की जा रही है।
