![]() |
एटा : शनिवार की सुबहन जनपदवासियों के लिए दिल दहला देने वाली खबर ले कर आई। यहां हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जल कर राख हो गए। इस परिवार में मात्र एक छोटी बच्ची जीवित बची है। गंभीर रूप से जख्मी इस बच्चों डॉक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया है।
बताया जा रहा है कि नयागांव थाना क्षेत्र के तमरौरा निवासी सुनील कुमार उर्फ संतोष अपनी पत्नी विमला, बेटा लवकुश और बेटी वर्षा के साथ दिल्ली से वापस लौट रहे थे। इनके अलावा कार में दो अन्य लोग भी थे। सुबह तड़के करीब चार बजे गांव हिम्मतपुर के पास यह कार सीमेंट की बोरियों से लदे ट्रॉला से जा टकराई। कार सुनील चल रहा था। कयास लगाया जा रहा है कि कार चला रहे सुनील को झपकी आ गई होगी जिससे कार ट्रॉला में जा घुसी। जिससे उसे आग लग गई । इस दौरान कार सवार दंपती की बेट वर्षा उछलकर कार से कुछ दूर जा गिरी, जिससे उसकी जान बच गई। जबकि दंपती सहित पांच लोगों की जिंदा जल गए।
