स्रोत शोसल साइट़स


गाजीपुर : शादी का झांस दे नाबालिग लड़की को घर से ले कर भागा युवक ट्रेन पर बैठने की जा रहा था कि पुलिस ने धर दबोचा। खानपुर लिस ने  किशोरी को मेडिकल परीक्षण करवा युवक को जेल भेज दिया।
मामले के अनुसार कुछ दिन पहले जिले के एक गांव का युवक किशोरी को शादी का झांसा दे कर भगा ले गया था। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर किशोरी की मां ने गत नौ नवंबर को उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके दो दिन बाद पुलिस को  सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में एक युवक-युवती खड़े हैं। स्टेशन पर पहुंचते ही पुलिस को देख युवक युवती भागने लगे। इस पर पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि यह वही युवक है, जो नाबालिग को लेकर भागा था। थानाध्यक्ष जितेंद्र दुबे ने आरोपी की पहचान  शैलेंद्र चौहान के रूप में बताई है।