![]() |
| बाराचवर बाजार में गश्त पर थाना बरेसर के प्रभारी व पुलिस टीम। |
रजनीश मिश्र, बाराचवर (गाजीपुर) : बेशक श्री राम जन्मभूमि मामले में सुप्रीमकोर्ट का फैसला आए 24 घंटे से अधिक का वक्त बीत चुका है, लेकिन जिले में सुरक्षा व्यवस्था रविवार को सख्त रही। जिले में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने किया रुट मार्च किया।
जिला प्रशासन ने सभी थानो से अपने अपने क्षेत्र मे सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का निर्देश दिया है । ताकि कहि कोइ अप्रिय घटना न हो इसी के मद्देनज़र क्षेत्र मे शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के बरेसर थानाध्यक्ष राजाराम क्षेत्र मे सुबह से अपनी टीम लेकर के चक्रमण करते रहे ।
![]() |
| पुलिस टीम के साथ चक्रमण करते पुलिस चौकी बारचवर के इंचार्ज देवेद्र बहादूर सिह। |
मांटा अति संवेदनशील
थानाध्यक्ष ने बताया कि बरेसर थाना क्षेत्र के तीन ऐसे गांव माटा, अलावलपुर और बरेसर जो अतिसंवेदनशील है । लेकिन अभी यहां शान्ति व्यवस्था कायम है । अतिसंवेदनशील एरिया मांटा मे भी सक्रिय दिखी पुलिस बरेसर थाना क्षेत्र के अतिसंवेदनशील एरिया मांटा मे भी बाराचवर चौकी प्रभारी देवेन्द्र बहादुर सिंह अपने पुलिस कर्मियों के साथ चक्रमण करते हुए नजर आये। वहीं अयोध्या पर फैसला आने के वजह से अतिसंवेदनशील जगहो पर सन्नाटा पसरा रहा । बाराचवर चौकी प्रभारी ने कहा की यहां के लोग गंगा जमुनी तहजीब के साथ रह रहे है । क्षेत्र मे चारो तरफ शान्ति व्यवस्था कायम है ।
![]() |
| मांटा बाजार में गश्त करती पुलिस। |


