प्रतिकात्‍म फोटो स्रोत सोशल साइट़स

लखनऊ : छह-छह अंगुलियों के साथ जन्‍में एक बच्‍चे हाथों की एक -एक अंगुली नर्स ने काट दी। इसके बाद बच्‍चे की मौत हो गई। यह मामला हरदोई जिले के सरकारी स्‍पताल का बताया जा रहा है। 
 बताया जा रहा है कि सरकारी हॉस्पिटल में जन्मे एक नजवात के दोनों हाथों में 6-6 अंगुलियां थी। नर्स ने नवजात की एक-एक अंगुली काट दी, इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और पल भर में ही उसने दम तोड़ दिया।  बच्चे के पिता ने नर्स विद्या देवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बाढ़ करेंखा गांव निवासी लक्ष्मी को प्रसव पीड़ा होने पर बिलग्राम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया था। जहां उसने बच्‍चे को जन्‍म दिया। बच्‍चे के दोनों हाथों में  छह-छह अंगुलियां थीं। लक्ष्मी के पति रविंद्र ने आरोप लगाया कि महिला स्वास्थ्यकर्मी विद्या देवी ने नवजात की एक-एक अंगुली काट दी। इसके बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी और कुछ ही देर में मौत हो गई।