गाजीपुर, : यहां मरदह जा रही एक निजी बस में अचानक चीख-पुकापर और अफरा-तफरी मच गई। इस बस में आम सवारियों की तरह एक महिला बैठी हुई थी। उसने चलती बस में अचानक कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब साथ बैठी अन्य सवारियों को जब कि इसकी जानकारी मिलती उन्होंने मरदह बस स्टैंड पर उसे बस से नीचे उतार और एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। उपचार के बाद परिवार के लोग महिला को अपने साथ ले गए। हलांकि महिला ने जहर क्यों खाया यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
महिला की पहचान कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव निवासी सपना पत्नी अवधू राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से गाजीपुर आई थी। और रौजा बस स्टैंड से मरदह के लिए बस में सवार हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई। महिला के होश में आने पर उसका बयान दर्ज कर उसके परिजनों की इसकी जानकारी दी।