अमृतसर में भंडारी पुल पर लगे नवजोत सिंह सिद्धू के पोस्‍टर पर लगी  पाक पीएम इमरान खान की फोटो।

अमृतसर : सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व मनाने को लेकर पंजाब सहित पूरे देश में उत्‍साह है। लेकिन इसी उत्‍साह में राजनीतिक गलियारे में एक विवाद खड़ा हो गया है।
 उल्‍लेखनीय है श्री गुरु नानक देव जी के ज्‍योत ज्‍योत में समाने वाले स्‍थान श्री करातरपुर साहिब (पाकिस्‍तान) जाने के लिए करतारपुर कॉरीडोर का निर्माण हुआ है। इसे लेकर कांग्रेसियों (नवजोत सिंह सिद्धू समर्थकों) ने अमृतसर शहर में इमरान खान और नवजोत सिंह सिद्धू के पोस्टर जगह-जगह लगा दिए हैं। उसमें लिखा है- ‘करतारपुर रास्ता खुलवाने वाले असली हीरो नवजोत सिंह सिद्धू’। पोस्टर में लिखा है - करतारपुर रास्ता खुलवाने का सारा श्रेय नवजोत सिंह सिद्धू और इमरान खान को जाता है।
इन पोस्टरों पर पाकिस्‍तानी प्रधान मंत्री इमरान खान के पोटो लगाने का विरोध करते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजेश हनी ने कहा कि इससे साबित होता हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू वास्तव में भारत में आईएसआई के एजेंट हैं। पाकिस्तान सरकार ने भारत स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के माध्यम से उनको सर्वप्रथम निमंत्रण पत्र भेजा है। राजेश हनी ने कहा कि पाक जनरल बाजवा से जफ्फी डालने से ही करतारपुर कॉरिडोर पर सहमति नहीं बनी।