बलिया: शहर के बहेरी इलाके में इंदिरा मार्केट के पीछे दोस्‍तों संग जुआ खेल रहा युवक पुलिस को देख पास से बहते कटहर नाला में कूद गया।  पुलिस द्वारा मौके पर बुलाई गई गोताखोरों की टीम काफी देर तक युवक की तलाश करती रही, लेकिन उसका पता नहीं चला। युवक की पहचान बहेड़ी निवासी राजा खान बहेड़ी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि  25 वर्षीय राजा  कटहल नाला के रेलवे पुल से सटे इंदिरा मार्केट के पीछे जुआ खेल रहा था। चर्चा है कि पुलिस की टीम वहां पहुंची तो कुछ जुआरी इधर-उधर  भाग निकले, जबकि राजा कटहल नाला में कूद गया। जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। एएसपी संजय कुमार का कहना है कि डूबे युवक की खोजबीन की जा रही है। कहा कि इस मामले की छानबीन की जायेगी।