प्रतिकात्‍मक फोटो।

गाजीपुर : शनिवार को घर से लापता नाबालिग लड़की का शव खेत में मिलने से गांव मुड़वल में हड़कंप मच गया है। लड़की के गले में उसका दुप्‍पटा लपेटा हुआ था और उसके कपड़े अस्‍तव्‍यत थे। मृतका की पहचान उसी गांव की प्रिया पुत्री बबलू राम के रूप में हुई है। मृतका के चाचा की शिकायत पर थाना नंदगंज पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि प्रिया शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे घर से निकली थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनीत राय ने कहा कि पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।