प्रतिकात्‍मक फोटो।

लखनऊ :  एक पति ने अपनी पत्‍नी को तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी उसी तमंचे से गोली मार खुदकशी कर ली। जबकि पत्‍नी की हालत गंभीर बनी हुई है। यह मामला कानपुर के कल्‍याणपुर  के मसवानपुर का बताया जा रहा है।  मृतक की पहचान पंकज गौतम (32) और गंभीर रूप से जख्‍मी नेहा के रूप में बताई जा रही है।  पंकज भाई दीपक ने बताया कि पंकज की शादी इसी साल 12 फरवरी को स्वरूपनगर निवासी नेहा  से हुई थी। उसने बताया कि नेहा मायके जाने की जिद कर रही थी और इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। 
मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी कल्याणपुर अजय कुमार और थानाप्रभारी अश्विनी कुमार पांडेय ने आस-पास  के लोगों से पूछताछ  की जा रही है।