प्रतिकात्‍मक फोटो।

अयोध्‍या : जिले के न्यू बोर्न बेबी केयर यूनिट में ऑक्‍सीजन की कमी के कारण दो नवजात शिशुओं की मौत हो गई। बच्‍चों की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल प्रशासन में अफरातफरी मच गई।  आनन-फानन में बेबी केयर यूनिट में ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया गया। हलांकि यहां के कर्मचारियों ने अपनी गलती को छिपाने का बहुत प्रयास किया। 
बताया जा रहा है कि इस यूनिट में लापरवाही की वजह से पांच दिन में तीन बच्‍चों की मौत हो चुकी है। बता दें कि सरकार ने नवजात शिशुओं विभिन्‍न बीमारियों से बचाने के लिए  जिला महिला अस्‍पताल में  बेबी केयर यूनिट की स्थापना की है।  बताया जा रहा है कि यहां  एक नवम्बर से अब तक 22 बच्चों को भर्ती किया गया है। इनमें एक नवजात की मौत एक नवम्बर को व दो नवजात शिशु की मौत पांच नवम्बरको हुई है।