गहमर पुलिस की गिरफ्त में शरात तस्‍करी के आरोपी।

रजनीश मिश्र (गाजीपुर) : जिले की गहमर पुलिस ने गश्त के दौरान तीन अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा मे शराब बरामद किया है ।    गहमर थानाध्यक्ष ने बताया कि  रात बारा चौकी व थाने कि पुलिस संयुक्त रूप से गश्‍त पर थे तभी मुखबिर से सूचना मिली की बिहार नम्बर कि कार से कुछ संदिग्ध जा रहे है । तभी कुछ ही समय मे एक तेज रफ्तार कार आती हुई दिखाई दिया  रोकने पर कार चालक भागने लगा ।लेकिन पुलिस के द्वारा  घेराबंदी कर कार चालक को पकड़ लिया गया ।कार की तलासी लेते वक्त भारी मात्रा मे अबैध शराब बरामद हुआ ।पुलिस ने बताया कि शराब तस्वीरों के साथ एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है ।  इनके पास से 1152 ट्रेटा अंग्रेज़ी शराब ,10लीटर देशी शराब , बरामद हुआ है ।गहमर थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्त चंदन कुमार शाह ,शन्नी प्रसाद ,महिला तस्कर मालती तीवारी. को निम्न धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया. है ।गहमर थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ने वाली टीम A.S.I यजुवेंद्र कुमार सिंह ,आरक्षी.राजेश कुमार, आरक्षी,संजय कुमार राय,आरक्षी सुनील कुमार, आरक्षी,शाहिद खां,महिला आरक्षी,उषा देबी टीम मे शामिल थे।