प्रतिकात्‍मक फोटो, स्रोत * सोशल साइट्स
शामली : यहां एक युवती की शादी में रोड़ा अटका रहे उसके कथित प्रेमी को पुलिस ने थाने में तब तक बिठाए रखा जब तक युवती ने सात फेरे नहीं ले लिए। अपने तरह का यह अनोखा माला  जिले के थाना भवन क्षेत्र के किसी गांव का बताया जा रहा है।
मामले के अनुसार  युवक का दूसरी जाति की लड़की से प्रेम संबंध था। दोनों शादी जिद पर अड़े थे। लेनिक दोनों के परिजन उन्‍हें ऐसा न करने के लिए समझा रहे थे।  इसी बीच परिजनों ने युवती की शादी किसी और से तय कर दी। शादी से पहले युवती के परिजन थाने पहुंचे। और उन्‍होंने पुलिस में तहरीर दे कर युवक पर शादी में विघ्‍न डाने की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की। इसके बाद  पुलिस उक्‍त युवक को थाने ले आई और शादी संपन्‍न होने तक उसे थाने में ही बिठाए रखा। आसपास के क्षेत्रों में यह खबर चर्चा का विषय बनी रही।