प्रतिकात्‍मक तस्‍वीर। स्रोत सोशल साइट्स 


वाराणसी : संपत्‍ती के लिए लोग किस स्‍तर तक चले जाते हैं इसकी ताजा मिसाल जिले के सारनाथ थाना क्षेत्र में सामने आई है। यहां एक बहन ने रिश्‍तों को भूल अपने सगे भाई को चाकू मार गंभीर रूप से जख्‍मी कर दिया। घटना आनंद नगर कॉलोनी की बताई जा रही है।  आरोपित की पहचान अल्‍का उर्फ पिंकी के रूप में हुई है।
मामले के अनुसार नीरज शाह पैंतीस साल से परिवार के साथ अपने मकान में रहते हैं।  उनका गत दो वर्षों से अपनी बड़ी बहन अलका उर्फ पिंकी से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर बहन अलका ने एक सप्ताह पहले घर के ऊपरी मंजिल  पर रहना शुरू कर दिया था। आरोप है कि उसने आधे मकान के कई हिस्सों पर कब्‍जा कर रखा है। 
 भाई नीरज व बहन अलका में संपत्ति को लेकर झगड़ा होने लगा इस बीच अल्‍का ने  भाई पर चाकू से हमला कर दिया।