लखनऊ : कैंट थाना क्षेत्र के सीओ को  धमकाने के मामले में महिला कल्‍याण मंत्री स्‍वाती सिंह बुरी फंस गई हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य मंत्री स्वाति सिंह को तलब किया है। 
बताया जा रहा है कि सीएम  योगी ने स्‍वाती सिंह को कड़ी फटकार लगाई। वहीं, मामले में डीजीपी ओपी सिंह ने लखनऊ एसएसपी से रिपोर्ट तलब की है। 
उल्‍लेखनीय है कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर मंत्री स्वाति सिंह और सीओ कैंट डॉ. बीनू सिंह की बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें मंत्री स्वाति सिंह अंसल कंपनी के खिलाफ केस दर्ज होने पर  सीओ कैंट से सवाल-जवाब कर रही हैं।