रजनीश कुमार मिश्र, गाजीपुर : मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार पर चाहे जितना लगाम लगा ले लेकिन उनके राज्यकर्मि भ्रष्टाचार को छोड़ना पसंद नहीं कर रहे है । चाहे पुलिस हो, लेखपाल हो या कानूनगो । हजारों की पाने वाले कर्मचारी दो चार हजार रुपयो के लिए ये अपनी नौकरी को दाव पर लगा दे रहे है ।
ताजा मामला जिले के कासिमाबाद तहसील मे देखने को मिला । जहां एक कानूनगो ने सात हजार रुपये के लिए एंटीकरप्शन की गिरफ्त मे आ गए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कानूनगो राजेन्द्र गुप्ता ने सोनबरसा गाव निवासी जयराम यादव से पैमाइस के नाम पर सात हजार रुपय की मांग किया था । जिससे आजीज आकर जयराम यादव ने वाराणसी स्थिति एंटीकरप्शन मुख्यालय से संर्पक किया और पुरी बात बताई ।एंटीकरप्शन के कहे मुताबिक कानूनगो राजेन्द्र गुप्ता को रुपये देने के लिए बुलाया जैसे ही कैमिकल मे डुबे रुपयें को कानूनगो राजेन्द्र गुप्ता ने पकड़ा वहां पहले से मौजूद एंटीकरप्शन की टीम ने रुपये लेते हुए।कानूगो राजेन्द्र गुप्ता को रंगेहाथ पकड़ लिया ।एंटीकरप्शन ने रिश्वतखोर कानूनगों को सदर कोतवाली लेकर चली आई जहां बिभागीय कार्यवाई की जा रहीं है ।वहीं पिड़ित जयराम यादव ने बतया की पैमाइस के लिए कानूनगों के द्वारा पैमाइस के लिए सात हजार रुपयें मागने से परेसान होकर एंटीकरप्शन से संर्पक करना पड़ा।
