लखनऊ : प्रदेश के सहारान जिले के गांव जनखेड़ा में एक दामाद ने अपने ससुसर, पत्‍नी और बेटे की गोली मार कर खुद को भी गोलियों से उड़ा लिया।  एक साथ हुई इन तीन हत्‍या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि ससुर और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, उसकी पत्‍नी अस्‍पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि गांव जानखेड़ा में नकुड़ थानाक्षेत्र के गांव देद्पुर निवासी सचिन की ससुराल है। सचिन की पत्नी पिछले आठ साल से अपने बेटे के साथ मायके में ही रह रही थी। सोमवार को सचिन ससुराल पहुंचा और अपने ससुर व पत्नी और बेटे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।