स्रोत शोसल साइट़स।

आजमगढ़ : पति की संदिग्‍ध मौत के मामले में पुलिस मृतक की मां की शिकायत पर पत्‍नी और साला के खिलाफ केस दर्ज किया किया है।
बता दें कि यह मामला कोर्ट आदेश पर शहर कोतवाली पुसिल ने दर्ज किया है।
पिछले साल दिसंबर 2018 में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. रफी परवेज की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। घटना के समय ही मृतक की मां ने हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी।
घटना के समय डॉ. रफी परवेज सिविल  अस्पताल परिसर स्थित अपने सरकारी आवास पर ही थे। घर पर उस समय उनकी पत्नी साजिया व दो बच्चे सुहान व रेयाब के साथ ही साला परवेज हाशिम व दो-तीन अन्य लोग मौजूद थे। पत्नी ने डॉ. रफी को हार्टअटैक आने की बात कहते हुए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती भी कराया था जहां से मौत की पुष्टि होने के बाद शव को पैतृक आवास वाराणसी लेकर चली गई और बिना पोस्‍टमार्टक के लिए दफना दिया गया था। इसके बाद उनकी पत्नी बच्चों के साथ मायके महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर चली गई। डॉ. रफी की मां ने उसी समय बेटे के हत्या की आशंका जतायी थी और एसपी को पत्रक भेज कर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।