![]() |
| प्रवचन करते मधुसूदनाचार्य व श्रद्धालु। |
लुधियाना:सन्तोष नगर हैबोवाल में अनंत श्री विभूषित श्री 1008 जगद्गुरू स्वामी मधुसूदनाचार्य जी ने अपने एक दिवसीय दिव्य प्रवचन के दौरान उन्होंने बताया कि प्राचीन काल से ही भारत वर्ष सम्पूर्ण विश्व में विचार प्रधान देश रहा है | यहाँ के वेद, उपनिषद, महाभारत व रामायण विश्व प्रसिद्ध महाकाव्य रहे हैं | इन काव्यों के विचारों को सम्पूर्ण विश्व ने माना है व अपनाया है | इन काव्यों की रचना महान ऋषि मुनियों ने की थी व विश्व में ज्ञान का संचार किया था | इसी बजह से हमारे देश को जगतगुरु कहा जाता है। अंत मे उन्होंने कहा कि किसी भी मनुष्य को किसी काम की पूर्ति के लिए कोई भी संकल्प ज्ञानी पुरुषों के समक्ष ही लेना चाहिए। नहीं तो अज्ञानता की वजह से बहुत बड़ी विपत्ति में फंस सकते है।इस मौके पर चेयरमैन ऑर्गेनाइजेशन कोऑर्डिनेशन पंजाब प्रदेश शतीश शर्मा शोमैन,शालू शर्मा,भुनेश शर्मा,योगिता शर्मा,ध्रुवेश शर्मा, रवि शर्मा,नेहा शर्मा,नीरज कुमार,प्रदीप मिश्रा, लीलावती मिश्रा, रविन्द्र मिश्रा व एसके शुक्ला ने जगद्गुरु से आशीर्वाद लिया।
