स्रोत सोशल साइट़स


बलिया : बुधवार को वारयल हुए एक ऑडियो को लोगों ने चटखारे ले ले  कर सुना और खूब शेयर भी किया। यह कथित आयॅडियो जिले के  भीमपुरा थाने पर तैनात दरोगा और बिल्थरारोड विधायक धनंजय कनौजिया के बीच कहासुनी का है।  हालांकि इस आडियो की सत्‍य है इसकी पुष्टिनहीं की जा कसती। 
कहा जा रहा है कि एसआई गोपाल मौर्य के खिलाफ विधायक ने अधिकारियों को पत्र लिखा और उनका तबादला करने को कहा। आरोप लगाया कि दरोगा ने पासपोर्ट के नाम पर कई लोगों से सुविधा शुल्क की मांग की है। इसकी जानकारी मिलने पर दरोगा ने सोशल मीडिया पर विधायक को चुनौती दे डाली। यह बात जब विधायक जी को पता चली तो वह भड़क गए। उन्होंने फोन कर दारोगा  जी समझाया और एक जनप्रतिनिधि के अधिकार बताए। इस बीच मामला इतना बिगड़ गया कि विधायक और दरोगा के बीच गरमा-गरम बहस हुई। इस दौरान  अपशब्दों का भी प्रयोग हुआ। 
इस सम्बंध में  विधायक धनंजय कनौजिया ने कहा कि दारोगा की शिकायत अधिकारियों से की गयी है। वहीं, दारोगा गोपाल मौर्य का कहना है कि विधायक उनपर गलत आरोप लगाते हुए फोन कर अपशब्द कहा ।