दिल्‍ली : एक बार फिर महंगाई का झटका धीरे से लगा है। क्‍योंकि एक नवंबर से रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में 76 रुपये की वृद्धि हो गई है।  लगातार तीसरे महीने रसोई गैस के दाम में इजाफा हुआ है।  देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर करीब 76.5 रुपये महंगा हुआ है।
बता दें कि अब आज से दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर के लिए आपको 681.50 रुपये चुकाने पड़ेंगे। कोलकाता में इसका दाम 706 रुपये है। वहीं मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 651 और 696 रुपये है। वहीं, 19 किलोग्राम सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 1204 रुपये हो गई है। कोलकाता में 1258 रुपये, मुंबई में 1151.50 रुपये और चेन्नई में इसका दाम 1319 रुपये हो गया है।