बलिया : जिले में विभिन्न जगहों पर एक साथ एक समय में ताबड़तोड़ छापेमारी से हड़कंप मच गया। सदर कोतवाली सहित बांसडीह और फेफना पुलिस को सूचना था कि तस्तकरी की शराब बिहार भेजी जा रही है। पुलिस को भारी मत्रा में अंग्रेजी शराब भारी संख्या मे बरामद हुआ। इस दौरान पुलिस ने दो शराब तस्करो व वाहन चालक को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल किया है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में कोतवाली बांसडीह पुलिस स्वाट टीम पांडे के पोखरा के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास से मुखबिर की सूचना पर डीसीएम पर लदा 5०० पेटी हिट प्रीमियम व्हिस्की कुल 24000 सीसी चंडीगढ़ से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब बरामद किया गया मौके पर एक अभियुक्त गिरफ्तार हुआ तथा दो अभियुक्त भाग गए जिस के संबंध में कोतवाली बांसडीह में केस दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरमिंदर सिंह शक्तिनगर थाना डेराबस्सी जनपद मोहाली पंजाब के रूप में हुई है। जबकि, जयप्रकाश यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी बारबरा पुर थाना खजूरी और मुलायम यादव पुत्र परशुराम यादव निवासी बाबारपुर थाना खजूरी जनपद बलिया उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
बरामदगी---500 पेटी में कुल 24000 सीसी में 4320 लीटर नाजायज शराब ब्रांड हिट प्रीमियम व्हिस्की कीमती करीब 3600000 रुपए बताई जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह कोतवाली बांसडीह बलिया। उप निरीक्षक श्री चक्रपाणि मिश्रा उप निरीक्षक श्री अजय कुमार यादव हेड कांस्टेबल कांता पाल एचसी शिव धन यादव कांस्टेबल संजय यादव जयराम वर्मा श्रवण कुमार संदीप यादव चंदन राजभर राहुल यादव प्रीतम यादव व स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक श्री राजकुमार सिंह की टीम ने छापेमारी कर तस्करों को पकड़ा।
