गाजीपुर : जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के गांव रामपुर जीवन में एक युवक की कुछ लोगों गला रेत कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुभाष राम पुत्र बेचू राम के रूप में हुई है। फिलहाल मृतक की पत्नी की शिकायत पर ग्राम प्रधान और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज उसे उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है सुभाष शनिवार शाम को घर से छठ पूजा देखने जाने की बात कह कर निकला लेकिन सुबह तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए। इसी बीच सुबह गांव के ही एक व्यक्ति ने सुभाष के घर से 500 मीटर दूर स्थित गन्ना के खेत में उसका शव देखा। और इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी।
लोगों ने घटना की सूचना डायल-100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे ही शव को कब्जे में लेना चाहा, ग्रामीणों के साथ परिजन चारपाई से शव लेकर घर चले आए। नाराज मृतक की पत्नी के साथ आक्रोशित महिलाएं मुआवजा और जमीन की मांग करने लगीं। तहसीलदार और क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।
पुलिस अधीक्षक डॉ: अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक की पत्नी सुषमा की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ग्राम प्रधान नागेंद्र यादव एवं उसके बेटे मुलायम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
