प्रतिकात्‍मक फोटो।  स्रोत - सोशल साइट्स


नई दिल्‍ली : दक्षिण दिल्‍ली की पुलिस ने एक ऐसी अनोखी दो 'चोरनियों' को गिरफ्तार किया है जिनके बारे में जानकर हर कोई दंग रह जाएगा। ये दोनों सगी बहनें और जिनकी उम्र 25 और 22 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है ये दोनो मध्‍यप्रदेश की रहने वाली हैं और दिल्ली में आ कर चोरी की वारदातों को अंजाम देती थीं। इनकी पहचान ललिता और दामिनी के रूप में पुलिस ने की है।  पुलिस के मुताबिक ये दोनों विवाहित हैं। एमपी से आ कर दिल्ली में किराए का कमरा या फ्लैट ले लेती थीं और उसके बाद चोरी कर फरार हो जाती थीं।
 दो सगी बहनों की यह जोड़ी दिल्ली व आसपास के मंदिरों, बैंकों,  बाजारों और अन्‍य भीड़भाड़ वाली जगहों पर वारदात को अंजाम देती थीं। शादियों और त्योहारों के सीजन में इनका चोरी का धंधा तेज हो जाता था।  बताया जा रहा है कि  5 और 6 नवंबर को दोनों ने बैंक से रुपये निकालने वाले दो लोगों को निशाना बनाकर 50-50 हजार रुपये चुरा लिए थे। 
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन दोनों आरोपित बहनों की पहचान कर प्रेस एंक्लेव, पुष्प विहार से गिरफ्तार चोरी के एक लाख रुपये भी बरादम किए हैं।