सांकेतिक फोटो।

भरतपुर : रजवाड़ों के इस नगर में पति की बेवफाई से आहत एक महिला डॉक्‍टर ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया के जिसने भी सुना आवाक रह गया। हुआ यूं कि एक महिला डॉक्टर ने अपने पति के क्लिनिक में काम करने वाली एक युवती के घर में आग लगा दी। महिला डॉक्‍टर को शक था कि उसका उसके पति से अफेयर है। 
यही नही महिला डॉक्‍टर ने पति की प्रेमिका के घर में आग लगा कर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। जिस कारण दम घुटने से युवती और उसके बच्‍चे की मौत हो गर्इ। जबकि, उन दोनों के बचाने के प्रयास में युवती का भाई झुलस गया। 
बताया जा रहा है कि युवती डॉक्टर दंपति की क्लीनिक पर काम करती थी। पति से अफेयर की खबर लगने पर महिला डॉक्टर ने उसे निकाल दिया था। बावजूद, डॉक्टर और युवती का मिलना-जुलना जारी रहा। डॉक्टर ने उसे रहने के लिए मकान भी दे  रखा था।  आरोपी डॉक्‍टर की पहचान सीमा गुप्‍ता के रूप में हुई है। जबकि मृतका की पहचान डॉक्‍टर दीपा गुर्जर के रूप में हुई है।  
सूचना पा कर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडि़यों ने आग पर काबू पाया।  पुलिस ने डॉ: सुदीप, उनकी पत्नी डॉ सीमा गुप्‍ता और मां सुलेखा को हिरासत में लिया है।