लुधियाना : सहयोग भजन मंडली की तरफ से 44वां विशाल मां भगवती जागरण प्रधान ओमप्रकाश गुंबर की अध्यक्षता में शिवपुरी रोड स्थित टूटियां वाले मंदिर में बड़ी धूमधाम से करवाया गया। जिसमें सर्वप्रथम पंडित धर्मपाल शर्मा ने विधि-विधान से जागरण की पूजा करवाई। जिसमें महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती महाराज, स्वामी शिवानंद बाई महाराज, सोमनाथ महाराज, पंडित सोमनाथ विशिष्ट, हरीश पुरी महाराज ने विशेष रूप से पहुंचकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। जागरण में अमित धर्मकोटी रेनू बाला और सोनू राजा एवं साजन चंचल ने सारी रात मां की महिमा का गुणगान किया और सुंदर सुंदर भजन प्रस्तुत किये। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेता उमा दत्त शर्मा, पार्षद पति अमरीक सिंह भोला, अनिल मल्होत्रा, लालचंद खुराना, डॉ एसएस कालड़ा, बॉबी, सोमनाथ बतरा, विक्की वशिष्ठ, सुशील थमन, अनिल गोगना, मधु मुख्य रूप से उपस्थित हुए। कमेटी की तरफ से चेयरमैन पंडित गोरी दत्त शर्मा, जीत सिंह डाबर, मदन लाल द्विवेदी, रजनीश महाजन, विनोद कपूर, राकेश नारायण, सुभाष डेविड, राजकुमार सेतिया, महेंद्र पाल सूरी, सुभाष आहूजा, संजीव राणा, राजू चोपड़ा, दीपक गुंबर ने आए हुए लोगों का स्वागत किया।