प्रतिकात्‍मक फोटो।

कानपुर : तीन तलाक को अपराध की श्रेणी में रखे जाने के बावजूद यह मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हुआ यूं कि महानगर के सुजातगंज निवासी एक महिला को उसके शौहर ने सउदी अरब से फोन पर तीन तलाक दे दिया। पति के अचानक से तलाक, तलाक, तलाक कहे जाने से पत्‍नी बेसुध हो गई। होश में आने पर उसने 
 शौहर समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 
 पीडि़ता  हिना परवीन अंसारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका निकाह इसी साल जुलाई में बाबूपुरवा के अजीतगंज निवासी नूरजादे उर्फ ईशान से हुआ था। निकाह के दो दिन बाद ही देवर फैजान ने उसके साथ छेड़खानी की। शिकायत करने पर सास सना व ससुर सलीम ने उल्टा उसे ही गलत ठहराया और मायके से पांच लाख रुपये दहेज लाने का दबाव बनाने लगे।
पीडिता ने बता कि जब उसने  इस बारे में शौहर से शिकायत की, तो उसने मारपीट कर उसे मायके भेज दिया। दो माह पहले शौहर नूरजादे सउदी अरब चला गया। वहां से उसने फोन कर तीन तलाक दे दिया।