![]() |
| स्रोत - सोशल साइट्स |
गाजीपुर : सामान्य श्रेणी के टिकट के लिए गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के काउंटर पर यात्रियों में जुतमपैजार हो गई। बताया जा रहा है स्टेशन पर एक विंडो होने के कारण आए दिन यात्रियों में सिरफुटौवल होती है। लेकिन रेल प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
मामाले के अनुसार टिकट के लिए कतार में खड़े यात्रियों में पहले कहासुनी और बाद में मारपीट होने लगी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने मामला शांत करवाया।
मामाले के अनुसार मुंबई के लिए पवन और लखनऊ के लिए छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस के आने की घोषणा हुई थी। इस दौरान दोनों रेलगाडि़यों के सैकड़ों पैसेंजर की लंबी लाइन काउंटर पर लग गई। भीड़ देखकर दूसरा काउंटर भी खोला गया जिसमें कई महिलाएं भी बगल से टिकट निकाल रही थीं। इसी बीच एक युवक मुंबई की तरफ जाने के लिए पवन का टिकटलेने के लिए लाइन की बजाए आगे आकर काउंटर पर खड़ा हो गया। यह देख पीछे खड़े अन्य यात्रियों ने इसका विरोध किया तो युवक दबंगई दिखाने लगा। फिर क्या था देखते ही देखते स्थिति मारपीट में बदल गई। हलांकि जीआरपी ने मामले को शांत करवा दिया।
